भारत ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की चिंता को खारिज करते हुए इसे देश के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप बताया। भारत ने कहा कि शांतिपूर्ण सभा का अधिकार संविधान से संरक्षित है और OHCHR को दुनिया के अन्य हिस्सों में हो रहे बड़े विरोध प्रदर्शनों पर भी ध्यान देना चाहिए। यह विवाद मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद उठा।
संयुक्त राष्ट्र की चिंता पर भारत का सख्त जवाब, दिल्ली प्रदर्शन पर कहा- घर का मामला
Source: News18 Hindi