शारदीय नवरात्रि का आरंभ आज घटस्थापना के साथ हो रहा है, जब घरों और मंदिरों में कलश स्थापना, जवारा रोपण और अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। जबलपुर में मां त्रिपुर सुंदरी से बड़ी खेरमाई तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग का दूषित संयोग बन रहा है, इसलिए शास्त्रानुसार अभिजित् मुहूर्त में कलश स्थापना उचित मानी गई है।
शारदीय नवरात्रि आज से, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Source: News18 Hindi