छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क हो गया है और तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी संभव है। पिछले 24 घंटे में रायपुर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना
Source: IBC24 Hindi