दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच दिनभर खींचतान चलती रही। जंतर-मंतर और आसपास भारी बैरिकेडिंग और सुरक्षा बल तैनात थे, और प्रदर्शन में शामिल होने आए लोगों को हिरासत में लिया जा रहा था। मुंबई से आए अभिजीत दीपके समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए। मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी से आम लोगों को परेशानी हुई।
जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खींचतान
Source: BBC Hindi