कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने और राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे पर प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत से सोमवार शाम चार से पांच बजे मुलाकात का समय मांगा है। दोनों नेताओं ने उन्हें पत्र भी लिखे हैं। खरगे ने दावा किया कि शनिवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस तैनाती हुई और 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।
खरगे और राहुल ने 'वोट चोरी' पर CJI से मुलाकात का समय मांगा
Source: IBC24 Hindi