दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E6115 में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई, जिससे केबिन में धुआं फैल गया। केबिन क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई और विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे विमान से चेन्नई भेजा जा रहा है।
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
Source: Lokmat Hindi