यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। आंवला से दो बार के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। रविवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। रुहेलखंड में कश्यप बिरादरी के प्रभावी नेता माने जाने वाले कश्यप के जाने से आंवला, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में चुनावी समीकरण प्रभावित होंगे।

Source: Hari Bhoomi

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies