जिबूती के तट के पास 305 प्रवासियों को ले जा रही नौका पलटने से बच्चों सहित कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार 84 लोग अब भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। नौका जिबूती से यमन जा रही थी। यह हॉर्न ऑफ अफ्रीका से खाड़ी देशों तक के खतरनाक समुद्री मार्ग पर हुई सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है।
जिबूती तट के पास नौका पलटने से 139 प्रवासियों की मौत
Source: IBC24 Hindi