उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा ने 'विस्तारक' योजना के लिए प्रदेश संयोजकों और सह-संयोजकों की सूची जारी की। प्रदेश सचिव नलिन भट्ट को प्रदेश संयोजक बनाया गया है, जबकि पांच अन्य नेताओं को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम 70 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के जरिए जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करेगी। 13-14 अक्टूबर को काशीपुर में कार्यशाला आयोजित होगी।
भाजपा ने उत्तराखंड में 'विस्तारक' योजना के संयोजकों की सूची जारी की
Source: Lokmat Hindi