छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में चारों नगर निगमों और चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए। पहले चरण में रायपुर को 100, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई को 50-50 तथा कोरबा को 40 बसें मिलेंगी। नवंबर से बिलासपुर और भिलाई में 20-20 बसों से सेवा शुरू होगी।
छत्तीसगढ़ के चार शहरों में 240 ई-बसें चलेंगी
Source: Patrika Hindi