टेक विशेषज्ञ विनीत नायर ने अपनी नई किताब 'ह्यूमन फर्स्ट, मशीन सेकंड' में कहा कि मनुष्य एआई के सामने समर्पण कर खुद को निर्बल बना रहा है। उन्होंने कहा, 'एआई इज़ गाइड, नॉट गॉड'। बढ़ती बेचैनी और एंग्जाइटी पर चिंता जताते हुए विशेषज्ञों ने आगाह किया कि मशीन के सहारे लक्ष्य पाने की चाह में मनुष्य अपनी चेतना न खो दे।
एआई के मोह में मनुष्य बना रहा खुद को निर्बल: विनीत नायर
Source: Dainik Tribune Hindi