कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सोमवार सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाना पहुंचकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीख मांगेंगे। पार्टी ने चेतावनी दी है कि दिल्ली पुलिस 24 घंटे के भीतर तारीख नहीं देती तो सीजेपी स्वयं अगले प्रदर्शन का आह्वान करेगी। जंतर-मंतर पर फिलहाल धारा 163 लागू है और प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। सीजेपी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है।
सीजेपी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
Source: TV9 Bharatvarsh