इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए, जवाब में वेस्टइंडीज 209 रन ही बना सकी। जीत के बीच दर्शकों में विवाद हो गया, जिसमें दो युवक भिड़ गए और मारपीट हुई। पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, स्टेडियम में झड़प
Source: IBC24 Hindi