नवरात्र के दौरान जबलपुर में बिना अनुमति तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने तीन वाहनों समेत साउंड सिस्टम जब्त किए। गोकलपुर मेन रोड, पुलिस लाइंस गेट और अहिंसा चौक पर हुई कार्रवाई में तीन संचालक वैधानिक अनुमति नहीं दिखा सके। रांझी, सिविल लाइंस और अहिंसा चौक पुलिस ने मध्य प्रदेश कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की। देर रात तक तेज शोर से आम लोगों को परेशानी हो रही थी।
जबलपुर में तेज डीजे पर कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
Source: Nai Dunia