प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत बिलासपुर में नवंबर से 20 वातानुकूलित ई-बसें शुरू होंगी। नवा रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में नगर निगम और अनुबंधित एजेंसी के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर हो गए। बसों में छह कैमरे और मोबाइल से डिजिटल टिकट की सुविधा होगी। प्रदेश के चार नगर निगमों में कुल 240 ई-बसें उतारी जा रही हैं।
बिलासपुर में नवंबर से 20 ई-बसें दौड़ेंगी
Source: Nai Dunia