कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के 11 नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर अंतरिम रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मतदाता सूची से नाम हटाने में पारदर्शिता, चुनाव आयोग के फैसलों की न्यायिक जांच और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की गई है। विपक्ष का आरोप है कि SIR के जरिए बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। मामले की सुनवाई मंगलवार को संभावित है।
SIR पर रोक के लिए INDIA ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
Source: Prabhat Khabar