मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुए प्रदर्शनों के दौरान कई पत्रकारों को हिरासत में लिया गया। नवभारत टाइम्स, स्क्रॉल, इंडियन एक्सप्रेस हिंदी समेत कई मीडिया संस्थानों के पत्रकारों ने दावा किया कि प्रेस कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें रोका गया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले ही कहा था कि पत्रकारों को काम करने से नहीं रोका जाना चाहिए।
दिल्ली प्रदर्शन में कई पत्रकार हिरासत में, बाद में रिहा
Source: BBC Hindi