सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के 11 नेताओं की चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका में 14 तकनीकी कमियां पाई हैं। इनमें 220 रुपये की कम कोर्ट फीस, नौ याचिकाकर्ताओं के वकालतनामे गायब होना और मल्लिकार्जुन खरगे के पहचान पत्र की धुंधली कॉपी शामिल है। कमियां दूर होने के बाद ही याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगी।
राहुल गांधी की याचिका में सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने 14 कमियां निकालीं
Source: News18 Hindi