भारत के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी-20 के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को फटकार लगाई गई है। दोनों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया, जो पिछले 24 महीनों में उनका पहला उल्लंघन है। पॉवेल ने आउट होने के बाद बल्ले से गेंद मारी, जबकि रदरफोर्ड ने अंपायर के फैसले पर आक्रामक तरीके से नाराजगी जताई। दोनों ने गलती स्वीकार कर सजा मान ली।
रांची टी-20 में आचार संहिता उल्लंघन पर पॉवेल और रदरफोर्ड को फटकार
Source: IBC24 Hindi