शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इनकी उपासना से भय, नकारात्मकता और बाधाएं दूर होती हैं तथा साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति मिलती है। मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इस वर्ष यह पूजा 13 अक्टूबर 2026 को की जा रही है।
नवरात्रि तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि और मंत्र
Source: News18 Hindi