करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' का 9वां और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। पहले एपिसोड में सलमान खान मेहमान होंगे, जो अकेले काउच पर बैठेंगे। 2004 में शुरू हुए शो के 8 सीजन में 161 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। करण ने इसे सफर खत्म करने का सही समय बताया।
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से, सलमान होंगे पहले मेहमान
Source: Dainik Bhaskar