पाकिस्तान के पेट्रोलियम डिवीजन ओगरा की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2.93 रुपये की कटौती की गई है, जबकि डीजल 61 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। बदलाव के बाद पेट्रोल 395.37 रुपये और डीजल 396.85 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इस महीने यह नौवां संशोधन है; अक्टूबर में अब तक पेट्रोल 7.97 रुपये महंगा हुआ है और डीजल 3.50 रुपये सस्ता हुआ है।
पाकिस्तान में पेट्रोल 2.93 रुपये सस्ता, डीजल 61 पैसे महंगा
Source: IBC24 Hindi