हॉलीवुड अभिनेत्री सेल्मा ब्लेयर को लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क जा रही डेल्टा उड़ान में दो विमान परिचारिकाओं पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जॉन एफ. केनेडी हवाई अड्डे पर विमान उतरने के बाद रविवार रात उन्हें हिरासत में लिया गया। अस्पताल ले जाते समय एक महिला पुलिस अधिकारी और एक नर्स से मारपीट का भी आरोप है। क्वींस की अदालत ने हमले के दो आरोप तय कर 20,000 डॉलर नकद जमानत दी; अगली सुनवाई जनवरी में।
विमान में मारपीट के आरोप में सेल्मा ब्लेयर गिरफ्तार
Source: IBC24 Hindi