इंदौर के जयेश आचार्य को जापान के आयाची निगोया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह लगातार दूसरी बार है जब किसी इंदौरी को यह जिम्मेदारी मिली है। टेबल टेनिस स्पर्धा 16 से 24 अक्टूबर तक खेली जाएगी। भारतीय दल में भाविना पटेल, सोनल पटेल, संदीप डांगी सहित 19 खिलाड़ी शामिल हैं।
जयेश आचार्य बने भारतीय पैरा टेबल टेनिस टीम के कोच
Source: Nai Dunia