संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों को मानवता के खिलाफ अपराधों की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। महासभा की छठी समिति में भारत की काउंसलर आर. मैथिली ने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय संधियां पहले से ही ऐसे अपराधों की रोकथाम और दंड का प्रावधान करती हैं। भारत ने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अधिकार क्षेत्र को प्राथमिकता देने तथा राष्ट्रीय क्षमताओं को मजबूत करने पर बल दिया।
भारत: आतंकवादी अत्याचार मानवता के खिलाफ अपराध की श्रेणी में आने चाहिए
Source: IBC24 Hindi