ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 40.2 ओवर में 185 रन पर समेट दिया। अर्शदीप सिंह ने 70 रन देकर चार और गुरनूर बराड़ ने तीन विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला है।
न्यूजीलैंड 185 पर ढेर, भारत को 186 का लक्ष्य
Source: IBC24 Hindi