5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले रामायण पार्ट 1 की स्पेशल स्क्रीनिंग मंगलवार, 3 नवंबर को मुंबई में रखी गई। इसमें रणबीर कपूर, सनी देओल, आलिया भट्ट, नीतू कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सितारे शामिल हुए। नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर भगवान राम और सनी हनुमान का किरदार निभा रहे हैं।
रामायण पार्ट 1 की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा
Source: Samachar Jagat