दीपावली से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। बाजारों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर भीड़ बढ़ने को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी।
दिवाली से पहले सीएम ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
Source: Samachar Jagat