राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के अध्यक्ष शरद पवार को बुधवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन कर उनका कुशलक्षेम जाना और आराम करने की सलाह दी। पवार को खांसी और सीने में दर्द (प्लूरिटिक पेन) के बाद दो नवंबर को भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर और पहले से बेहतर है।
शरद पवार अस्पताल से छुट्टी के बाद, पीएम मोदी ने फोन पर जाना हाल
Source: Lokmat Hindi