बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिए छह सदस्यीय वेज बोर्ड का गठन किया है। मजदूर मौजूदा 12,500 टका से बढ़ाकर 30,000 टका प्रति माह मजदूरी की मांग कर रहे हैं। ढाका और आसपास हिंसा के बाद सोमवार को भी प्रदर्शन जारी रहा और 500 से अधिक कारखानों में काम ठप है।
बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों का आंदोलन जारी, वेज बोर्ड गठित
Source: DW Hindi