कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को संगरूर की 'इंसाफ रैली' में सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली युवाओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मूसेवाला की सुरक्षा हटाने के अगले दिन उनकी हत्या कर दी गई। राहुल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे के मुद्दे पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो खुद नशे में रहता है, वह पंजाब को नशे से कैसे बचाएगा।
राहुल गांधी ने संगरूर में सिद्धू मूसेवाला को याद किया, भगवंत मान पर निशाना साधा
Source: Punjab Kesari