कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संगरूर में 'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह पंजाब में 'फैशन' बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि गायक को धमकियां मिल रही थीं, फिर भी सुरक्षा हटा दी गई और सरेआम हत्या कर दी गई। गांधी ने कहा कि मूसेवाला के भीतर पंजाब की आवाज थी।
राहुल गांधी: मूसेवाला की हत्या जैसी सोच पंजाब में फैली
Source: IBC24 Hindi