भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वूमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें संस्करण का शेड्यूल जारी किया है। 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक चलने वाले टूर्नामेंट की मेजबानी वडोदरा और मुंबई करेंगे, जहां 11-11 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि फाइनल 7 फरवरी को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
वडोदरा और मुंबई में होंगे WPL 2027 के मुकाबले
Source: Patrika Hindi