ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के वाणिज्यिक जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने पर लगी पाबंदियों से छूट दी है। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात मुकद्दम ने यह जानकारी दी। भारतीय जहाजों को दवाओं के आयात के लिए यह राहत मिली है। इस जलमार्ग से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत कच्चा तेल ढोया जाता है।
ईरान ने भारत समेत चार देशों के जहाजों को होर्मुज में छूट दी
Source: IBC24 Hindi