राजस्थान में चक्रवात अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद गर्मी फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। बारिश या बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं।
राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बाड़मेर में पारा 37.6 डिग्री
Source: Patrika Hindi