धनतेरस-दिवाली पर सोना खरीदने वालों के लिए आयकर विभाग की नजर से बचने के लिए जरूरी है कि वे घर में सोना रखने के नियम जानें। आयकर नियमों के अनुसार घर में सोने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, लेकिन सोने के स्रोत का प्रमाण जरूरी है। तलाशी के दौरान शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम, अविवाहित महिला के पास 250 ग्राम और पुरुष के पास 100 ग्राम तक गहने सामान्यतः जब्त नहीं होते।
त्योहारी सीजन में सोना खरीदने से पहले जानें आयकर नियम
Source: ABP Hindi