राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को बुधवार सुबह पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी सुप्रिया सुले ने बताया कि 85 वर्षीय पवार को आगे की जांच के लिए भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले खांसी और सीने में दर्द की शिकायत पर 2 नवंबर को उन्हें पुणे में भर्ती कराया गया था।
शरद पवार डिस्चार्ज के कुछ घंटों बाद फिर अस्पताल में भर्ती
Source: OneIndia Hindi