वोट चोरी के मुद्दे पर संसद से सड़क तक पहुंची सियासत के बीच भोपाल में भाजपा ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर देश को अस्थिर करने और राहुल गांधी पर हिट एंड रन की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सत्ता नहीं मिलने से बेचैन कांग्रेसी अराजकता फैला रहे हैं। कांग्रेस ने पलटवार करते हुए पूछा कि अराजकता फैला कौन रहा है।
भोपाल में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर अराजकता का आरोप
Source: IBC24 Hindi