मध्य प्रदेश में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना के तहत अब तक 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं। सभी 55 जिलों में पंजीयन जारी है, जिसमें छिंदवाड़ा सर्वाधिक 74 हजार 002 रजिस्ट्रियों के साथ शीर्ष पर है। योजना से ग्रामीणों को संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिलेगा और वे बैंक ऋण सहित वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
स्वामित्व योजना में 15.98 लाख रजिस्ट्रियां पूर्ण
Source: Lokmat Hindi