अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने का अधिकार मिल गया है। हालांकि, पद से हटाने के लिए सीनेट में दो-तिहाई बहुमत ज़रूरी है, जो मुश्किल है। डेमोक्रेट्स को ट्रंप के एजेंडे की जांच और निगरानी की शक्तियां भी मिलेंगी।
मिडटर्म हार के बाद ट्रंप पर महाभियोग की चर्चा तेज़
Source: BBC Hindi