गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज हुई। बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक यानी 2.60 फीसदी चढ़कर 79,310.01 पर और एनएसई निफ्टी 576 अंक बढ़कर 24,536.60 पर बंद हुआ। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति करीब 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की खरीदारी को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है।
सेंसेक्स 2,008 अंक उछला, निफ्टी 24,536 पर बंद
Source: Punjab Kesari