ढाका के नेशनल स्टेडियम में गुरुवार को SAFF चैंपियनशिप 2026 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हरा दिया। सुहैल अहमद भट ने दो और मंगलेंथांग किपगेन ने एक गोल किया। आखिरी मिनटों में पाकिस्तान ने दो गोल कर वापसी की, लेकिन भारत ने बढ़त बनाए रखी। भारत रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब जीतने उतरा है।
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, SAFF चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत
Source: Hari Bhoomi