राजस्थान युवा कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्षों सहित 43 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एक नवंबर को नई दिल्ली में हुई ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में अनुपस्थित रहने पर की गई है। निलंबन आदेश पर प्रभारी विकास चिकारा और सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला के हस्ताक्षर हैं। यह अनुशासनात्मक कार्रवाई देशभर में की गई है।
दिल्ली रैली से गैरहाजिर रहने पर यूथ कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित
Source: IBC24 Hindi