मध्य प्रदेश में पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 4 दिसंबर को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। जिला पंचायत का एक, जनपद पंचायत का एक और सरपंच के पांच पदों पर चुनाव होगा। नामांकन 12 नवंबर से शुरू होकर 19 नवंबर तक भरे जाएंगे, और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
मध्य प्रदेश में पंचायत उपचुनाव 4 दिसंबर को
Source: IBC24 Hindi