भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने दोहा में आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 242.2 अंक के साथ रजत पदक जीता और भारत को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला निशानेबाजी कोटा दिलाया। क्वालिफिकेशन में 585 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे मध्य प्रदेश के मालवीय ने फाइनल में चीन के काई हू से कड़ी टक्कर दी, जिन्होंने 243.9 अंक के साथ स्वर्ण जीता।
जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, भारत को 2028 ओलंपिक का पहला शूटिंग कोटा
Source: News18 Hindi