इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिपाही भर्ती परीक्षा में सामूहिक नकल कराने के मुख्य आरोपी अमित राणा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जस्टिस कृष्ण पहल की सिंगल बेंच ने उसे बड़े नकल नेटवर्क का सरगना माना। गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने उसके पास से 50 लाख रुपये नकद, पांच लैपटॉप और 11 मोबाइल फोन बरामद किए थे।
सिपाही भर्ती नकल कांड: अमित राणा की जमानत खारिज
Source: News18 Hindi