प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व बैंक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2011 से 2023 के बीच लगभग 50 करोड़ भारतीय अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले। इस दौरान अत्यधिक गरीबी दर 27% से घटकर 2.6% रह गई। डीबीटी और पारदर्शी नीतियों से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी डिजिटल अर्थव्यवस्था बन गया है।
डिजिटल विकास से 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर
Source: Lokmat Hindi