सनातन परंपरा में भगवान धन्वंतरि को विष्णु का बारहवां अंशावतार और आयुर्वेद का प्रवर्तक माना जाता है। समुद्र-मंथन से अमृत-कलश लिए प्रकट हुए धन्वंतरि ने वनस्पतियों पर आधारित चिकित्सा ज्ञान को श्लोकों में संकलित किया, जो आगे चलकर आयुर्वेद, चरक-संहिता और सुश्रुत-संहिता के रूप में विकसित हुआ। यह ज्ञान परंपरा दक्ष प्रजापति और अश्विनी कुमारों से होते हुए काशीराज दिवोदास के रूप में उनसे सुश्रुत आदि ऋषियों तक पहुंची।
धन्वंतरि: आयुर्वेद के जनक और पहले चिकित्सा विज्ञानी
Source: Lokmat Hindi