जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार पर संकट गहराया है। 25 नाराज विधायकों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। श्रीनगर में शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों की अहम बैठक होगी। मांगें न मानने पर विधायक विधायकी से इस्तीफा दे सकते हैं। विधायकों ने सलाहकार नासिर सोगमी को हटाने और उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से सड़क निर्माण विभाग वापस लेने की मांग की है।
जम्मू-कश्मीर: 25 विधायकों का अल्टीमेटम, सरकार पर संकट
Source: Dainik Bhaskar