लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि गठबंधन पर बात न बनी तो उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वाराणसी के जगतपुर में नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन पर बातचीत चल रही है। उन्होंने आरक्षण और संविधान की रक्षा तथा सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया।
गठबंधन न हो तो यूपी की सभी सीटों पर लड़ेगी लोजपा (रामविलास): चिराग
Source: Prabhat Khabar